CIN Nepal (BSN)
Ultimate magazine theme for WordPress.
Mukhyamantri Yojana
देवताल psa

पैक्स अध्यक्ष पर लगा अनियमितता का आरोप

फेटा GP PSA
852
सिम्रौन्गढ़ नपा psa

फारबिसगंज ,संवाददाता
फारबिसगंज प्रखंड के रामपुर दक्षिण के पैक्स सदस्य मोहम्मद इम्तियाज ने जिला लोक अररिया में आवेदन देकर अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिए आवेदन में पैक्स सदस्य ने कहा कि रामपुर दक्षिण पैक्स अध्यक्ष जावेद अख्तर द्वारा किसी भी सदस्य को नियमित बैठक की सूचना दिए बगैर पैक्स संबंधित कार्य किया जाता है। जिससे किसी सदस्य या किसानों को अहम जानकारियां नहीं मिल पाती है।
और तो और अध्यक्ष द्वारा ऐसे लोगों को पैक्स का मेंबर बनाया गया है जो अध्यक्ष के खासम खास लोग हैं और योग्य किसानों का नाम पैक्स वोटर सूची में नहीं जोड़ा जाता है। ये सब मनमानी अध्यक्ष द्वारा किया जाता है।
ज्ञात हो कि इस विषय मे पैक्स सदस्य ने बीते 28 मई को एक आवेदन जिला सहकारिता पदाधिकारी को भी दिया था। लेकिन अभी तक
पदाधिकारी द्वारा कोई संज्ञान नही लिए गया।
आगे पैक्स सदस्य का आरोप यह भी है कि बड़े पदाधिकारी पैक्स अध्यक्ष के मेल में आकर जांच नहीं करते हैं। पैक्स सदस्य ने इस आवेदन के माध्यम से जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से किसी अन्य सक्षम पदाधिकारी से जांच करवाने की मांग किया है।

Baiju sah