विश्व सुचना नेटवर्क प्रा. लि. (दर्ता नं ८८२ / ०७५ – ०७६)
जितपुरसिमरा समाजिक संदेश
देवताल psa

भू माफियाओं ने गरीबो के घर पर चलवा दिया जेसीबी

सिम्रौन्गढ़ नपा psa

पूर्णिया/संवाददाता
पूर्णिया में भू माफियाओं का जड़ इतना मजबूत है कि वे कानून को भी अपने मुट्ठी में रखते है।
शनिवार को कानून की धत्ता बताते हुए भू माफियाओं ने सहायक खजांची थाना क्षेत्र के मौलवीबारी में विवादित भूमि में पर गरीबो के घर पर जेसीबी चला दिया। अचानक हुए इस कार्य से महिलाएं उग्र हो गई और लाठी डंडे से लैश होकर विरोध करने लगी। जेसीबी चालक से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने नगर निगम द्वारा यहाँ भेजने की बात कही। वही नगर निगम का कहना है कि ऐसा कोई करवाई के लिए किसी को भेजा नहीं गया गई। अब सवाल यह उठता है कि आखिर जेसीबी को यहाँ किसने भेजा था? महिलाएं जबतक समझ पाती तब तक तीन घरो को जेसीबी द्वारा तोड़ा जा चुका था। जेसीबी पर नगर निगम नहीं होने की वजह से महिलाओ को यह समझने में देर नहीं लगी कि यह भू माफियाओं की करतूत है। दोपहर का समय होने की वजह से घर मे कोई पुरुष सदस्य नहीं था। फिर भी महिलाओ ने जेसीबी पर हमला बोल दिया। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी, दो पुलिसकर्मी घटनास्थल पर आए और जेसीबी को निकाला। जेसीबी चालक पुलिस को भी घर तोड़ने से संबंधित कोई वैध कागज नहीं दिखा पाया। फिलहाल इस मामले में कोई आवेदन थाना को नहीं दिया गया है। यहाँ करीब 50 परिवार वर्षो से घर बनाकर रह रहे है। कोई इस जमीन को सरकारी तो कोई जमींदार का बता रहा है, फिलहाल मामला न्यायालय में चल रहा है। जेसीबी द्वारा मो मिस्टर, मो सईद अंसारी, नुरजंहा, मो परवेज, श्याम ठाकुर का घर पूरी तरह तहस नहस कर दिया गया।

परवानीपुर समाजिक संदेश
कोल्हवी समाजिक संदेश
Comments are closed

Comments are closed