विश्व सुचना नेटवर्क प्रा. लि. (दर्ता नं ८८२ / ०७५ – ०७६)
जितपुरसिमरा समाजिक संदेश
देवताल psa

नेपाल में एक साथ रोकर पत्रकारों ने किया संचार विधेयक की आलोचना

सिम्रौन्गढ़ नपा psa

मोरङ्ग, विराटनगर (नेपाल)
भारत नेपाल सीमा से सटे प्रदेश संख्या एक की राजधानी विराटनगर में प्रेस यूनियन की मोरंग शाखा ने नेपाल सरकार द्वारा लाये गए संचार विधेयक का विरोध किया। रविवार को जिला पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष रो कर अपना विरोध जताया । पत्रकारों ने इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर कुठाराघात बताया ।

इस विधेयक पर प्रदेश संख्या एक के पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष बिक्रम लियूटेल ने संचार विधेयक के परिमार्जन की मांग किया। वहीं प्रेस यूनियन मोरंग के अध्यक्ष बल्लभ घिमिरे ने कहा कि नेपाल सरकार को अविलंब इस कानून को वापस लेना चाहिए। जिला प्रसाशन के गेट के आगे विरोध में बैठे दर्जनों पत्रकार एक साथ रोने से जिला प्रसाशन से विभिन्न कार्यों को लेकर आये लोगो ने नेपाल सरकार की जम कर आलोचना की। उन्होंने (सेवाग्राही) ने कहा कि जब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ ही जंजीर में जकड़ रहा है तो आमजन की कौन कहे ।

प्रसौनी गापा सामाजिक संदेश ०७८
सुवर्ण gp psa
आदर्श कोतावल सामाजिक संदेश
Karaiya Mai Notice Winter

वहीं नेपाली कांग्रेस के पंकज वर्मा ने कहा कि सरकार दिन पर दिन मनमाने ढंग से कानून बनाती है, जिसका हम विरोध करते है। जब लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ ही स्वतंत्र नहीं है तो फिर आम जन के स्वतंत्रता की बात करना बेमानी होगी । इस मौके पर प्रेस यूनियन के उपाध्यक्ष कुमार लुयटेल सहित अन्य कई पत्रकारों ने सरकार के संचार विधेयक की तीव्र आलोचना की ।

इस दौरान नवीन कर्ण, जितेंद्र ठाकुर, प्रेम देवान, गोपाल पोखरेल, कौशल निरौला सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे ।

परवानीपुर समाजिक संदेश
कोल्हवी समाजिक संदेश
Comments are closed

Comments are closed