विश्व सुचना नेटवर्क प्रा. लि. (दर्ता नं ८८२ / ०७५ – ०७६)
जितपुरसिमरा समाजिक संदेश
देवताल psa

मूर्ति विसर्जन के दौरान मस्जिद पर गुलाल फेंकने को लेकर हुआ हंगामा।

सिम्रौन्गढ़ नपा psa

:-
:-
जोगबनी (सहारा न्यूज़ ब्यूरो)
बुधवार को जोगबनी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान छोटी मस्जिद स्थित मस्जिद पर गुलाल फेंकने की घटना को लेकर मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगो मे आक्रोश फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धर्मशाला मौहल्ले से निकलने वाली अखाड़ा में शामिल कुछ उपद्रवियों द्वारा मस्जिद की और जानबूझकर गुलाल फेका गया। घटना की खबर होते ही फारबिसगंज डी एसपी तथा जोगबनी थानाध्यक्ष सदलबल के साथ मौके पर पहुचे जिसके बाद जोगबनी मुख्यपार्षद प्रतिनिधि राजू राय, वार्ड पार्षद मो. वाहिद वाहिद तथा अन्य बुद्धिजीवियों ने मामले को शांत कराया। जिसके बाद डीएम बैधनाथ यादव तथा एसपी सांवली धूरत भी मौके पर पहुच लोगो को शांत कराया तथा लोगो को उचित कार्यवाई का भरोसा दिलाया। वहीं डीएम ने लोगो को आश्वासन देते हुए कहा की जो लोग भी दोषी होंगे उनपर न्याय संगत कार्यवाई की जायेगी। साथ ही उन्होंने लोगो को संयम बरतने के लिये धन्यवाद दिया। वही मस्जिद कमिटी तथा स्थानीय लोगो द्वारा प्रशासन को कार्यवाई हेतु लिखित आवेदन दिया गया है। खबर लिखे जाने तक डीएम तथा एसपी जोगबनी में ही कैम्प किये हुए थे। वही इस अवसर पर पूर्ब मुख्यपार्षद प्रतिनिधि अनवर राज, फिरोज खान, राजेश पुर्बे, मो. रियाज, मो.अंजार, कौशर, आदि मौजूद थे।

परवानीपुर समाजिक संदेश
कोल्हवी समाजिक संदेश
Comments are closed

Comments are closed